Best Top 10 Bollywood Holi songs in Hindi – होली के गाने

होली के गाने बॉलीवुड में बहुत लोकप्रिय हैं, यहां हम आपको 10 सुपरहीट होली सांग्स के साथ एक होली प्लेलिस्ट भी दे रहे हैं. होली के पर्व में हॉलीवुड मूवी के हिंदी गानों का अद्भुत रोल है शोले फिल्म का ये डायलोग तो शायद सभी को याद होगा “होली कब है,कब है होली”.जैसे ही होली का महीना नजदीक आता हैं तो सभी एके दूजे से मस्ती के लहजे में पूछना शुरु कर देते  है ‘होली कब है’ कब हैं. होली आज होली हैं ?

हिंदी सिनेमा का ऐसे अनोखा उदाहरण होली के गाने हैं जो होली की मस्ती में चार चाँद लगा देते हैं. विशेषकर जब सिलसिला फिल्म का रंग बरसे भीगे चुनर वाली….. जैसे गाने चलते हो तो होली के रंग में मस्ती और डांस का आनंद चौगुना  हो जाता है।

हिंदी हाट के इस लेख  के माध्यम से जानते है की होली के ऐसे कौनसे मशहूर गाने गायें और गुनगुनाये की आपके ये होली जीवन भर याद रहे।

रंग बरसे भीगे चुनर वाली …….

होली का ये सदाबहार गाना अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्म सिलसिला में फिल्माया गया था. होली के इस गाने के बोल दिए हरिवंश राय बच्चन ने और खुद अमिताभ बच्चन ने अपनी चीर परिचित आवाज में ये गाना गया था गाने के संगीतकार शिव हरी थे।

बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी …..

बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी तो बोले रे जमाना…..  सीधी सादी छोरी ….. साल 2013 में रिलीज हुई ये जवानी है दीवानी फिल्म के इस गाने को आवाज  शाल्मली खोलगडे और विशाल ददलानी ने दी  गाने के गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य और संगीतकार प्रीतम हैं। होली की मस्ती  भरपूर  इस तड़कत भड़कते होली गाना को दीपिका रणबीर कपूर फिल्माया था।

होरी खेले रघुवीरा ब्रिज में ……

होली के रंगो में रंगा ये गाना मशहूर फिल्म बागवान का है गाने में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी का डांस और अदाकारी अद्भुत है होली का ये गाना परिवार के साथ होली की मस्ती को दर्शाता है.अमिताभ बच्चन ने खुद इस गाने को गाया  है।

आज ना छोड़ेंगे तुझे ……

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और आशा पारिक पर फिल्माया गया ये गाना 70 के दशक में रिलीज हुई फिल्म कटी पतंग से है होली की मस्ती, रंग, गुलाल और होली के धमाल से भरे इस गाने को किशोर कुमार के गाया इस गीत का संगीत दिया आरडी बर्मन ने और गाने के बोल आनंद बक्शी के थे।

होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों से रंग मिल जाते हैं ……

सदी की सबसे मशहूर फिल्म शोले का यह गाना धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन और जया भादुरी पर फिल्माया। रामगढ़ की वादियों में फिल्माया गया होली के इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेश्कर ने अपनी आवाज दी और आरडी बर्मन के संगीत ने गीत को अमर बना दिया।

अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसा रंग लगाना ……

होली की मस्ती का यह गाना 1993 में रिलीज हुई डर फिल्म का है। गाना सनी देओल, जूही चांवला, अनुपम खेर पर फिल्माया गया है। आनंद बख्शी और अलका यागिनी का गाया यह गीत जिसमें संगीत दिया है हरिप्रसाद चैरसिया और शिव कुमार ने।

देखो आई होली, रंग लाई होली ……

मौज मस्ती का यह गाना फिल्म मंगल पांडे से है। गीतकार जावेद अख्तर का गाये इस गाने को संगीत दिया है एआर रहमान ने। आमीर खान और रानी मुखर्जी पर फिल्माया गया यह गीत होली के रंगों में और भी रंग भर देता है।

ओ मेरी पहले से तंग थी चोली ……

टीना मुनीम और राजेश खन्ना पर फिल्माया यह गया शौतन फिल्म से है, जिसमें म्यूजिक दिया है ऊषा खन्ना ने। होली के इस गीत को गाया है किशोर कुमार और अनुराधा पोडवाल ने। गीत में डांस के साथ होली की मस्ती और राजेश खन्ना की अदाकारी ने इस गीत को और भी लाजवाब कर दिया था।

भागी रे भागी ब्रिज बाला ……

राजपूत फिल्म के इस गीत में धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की मशहूर जोड़ी ने अपनी अदाकारी से होली के रंगों अदाकारी रंग भी खूब भरे हैं। गीत के गीतकार आनंद बख्शी और संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारे लाल थे। आशा भोसले, महेन्द्र कपूर और धीरज कौर ने यह गाना गाना।

अरे जा रे हट नटखट, आया होली ……

1959 में रिलीज हुई नवरंग फिल्म का यह गाना होली के अवसर पर खूब गाया-बजाया जाता है। गीत में अदाकारी की सादगी और कलाकारों का समावेश बहुत ही सुन्दर है। आशा भोसले और महेन्द्र कपूर की मशहूर आवाज में गाये गये इस गीत के गीतकार भरत व्यास और संगीतकार सी रामचन्द्र थे।

होली प्ले लिस्ट:

  1. रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे: सिलसिला
  2. आज न छोड़ेंगे तुझे: कटी पतंग
  3. होरी खेले रघुवीरा अवध में : बागबां
  4. होली के दिन दिल मिल जाते हैं: शोले
  5. अंग से अंग लगाना: डर
  6. डू मी अ फेवर: वक्त द रेस अगेंस्ट टाइम
  7. बलम पिचकारी: ये जवानी है दिवानी
  8. अरे जा रे हट नटखट: नवरंग
  9. लहू मुंह लग गया: रामलीला गोलियों की रासलीला
  10. गो पागल: जॉली एलएलबी2
  11. गोरी तू लट्ठ मार: टॉयलेट एक प्रेम कथा
  12. होली आई रे कन्हाई: मदर इंडिया

क्या आप जानते हैं:

होली पर घर पर कैसे बनाए प्राकृतिक गुलाल?

क्या है होली की कहानी?

होली पर चेहरे से कैसे छुड़ाएं पक्के रंग?

Leave a Reply