Biography of Ivanka Trump in Hindi – इवांका ट्रम्प की जीवनी

इवांका ट्रम्प का जीवन परिचय

इवांका ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी होने के साथ-साथ एक रियल एस्टेट डवलपर, रियलिटी शो की स्टार और फैशन ब्राण्ड इवांका ट्रम्प कलेक्शन के संस्थापक भी हैं। आइए जानते हैं, उनके जीवन से जुड़े कुछ छुए-अनछुए पहलू।

Who is Ivanka Trump in Hindi

इवांका ट्रम्प कौन हैं

इवांका ट्रम्प Ivanka Trump age अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और सोशलाइट इवाना ट्रम्प की बेटी हैं। इवांका ने अपने करियर की शुरुआत टीनएज में मॉडलिंग से की, लेकिन कॉलेज के पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अपने पिता के विशाल रियल एस्टेट कारोबार में शामिल हो गईं। वर्ष 2006 से 2015 तक उन्होंने अपने पिता और दोनों भाइयों के साथ सेलिब्रिटी अपरेंटिस  शो में जज के रूप काम किया । फिलहाल वे ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन की कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं और अपने ही फैशन ब्रांड इवांका ट्रम्प कलेक्शन की संस्थापक हैं।  Ivanka Trump husband उनके पति का नाम  जेरेड कुशनेर  Jared Kushner है और उनके तीन बच्चे हैं।

प्रारंभिक जीवन School life of Ivanka Trump

इवांका ट्रम्प Ivanka Trump का जन्म मैनहट्टन में 30 अक्टूबर 1981 को हुआ। अपने प्रसिद्ध माता-पिता के कारण उनका बचपन चकाचौंध में बीता। उनकी मां इवाना ट्रम्प एक चेक-अमेरिकन थीं। जब इवांका 10 साल की थी, तब उनके माता-पिता की शादी टूट गई और इवांका को बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया।
इवांका ने 14 साल की उम्र में मॉडलिंग में हाथ आजमाने का फैसला किया। वर्ष 1 99 7 में वह पहली बार सेवनटीन मैगजीन के कवर पेज पर छपीं । इसके बाद उन्हे एले पत्रिका में भी स्थान मिला और 16 वर्ष की आयु तक उन्हें मिस टीन यूएसए को को-होस्ट करने का अवसर भी मिला।
हालांकि, इवांका ने जल्द ही भांप लिया कि मॉडलिंग की दुनिया उनके लिए नहीं है और खुद को परिवार के व्यवसाय Trump family business से जोड़ दिया। इवांका ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में व्हार्टन स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने  दो साल तक एक रियल एस्टेट डेवलपमेंट फर्म में काम करने का अनुभव लिया। इस फर्म से उनके पिता डोनाल्ड ट्रम्प का कोई सम्बन्ध नहीं था।
रियल एस्टेट सेक्टर की बारीकियों को सीखने के बाद इंवाका अपने पिता के ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन में शामिल हो गईं और तरक्की करते हुए अब एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर रही हैं। वह वर्तमान में उच्च प्रोफ़ाइल भवनों और रिसॉर्ट्स पर काम कर रहे अधिग्रहण और विकास के कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने अपने बड़े भाइयों डोनाल्ड जूनियर और एरिक के साथ मिलकर ट्रम्प होटल कलेक्शन की शुरुआत की, जो लक्जरी होटल्स का प्रबंधन करती है।

इवांका की किताब Book of Ivanka

इवांका ने द ट्रम्प कार्ड: प्लेइंग टू विन इन वर्क एंड लाइफ  शीर्षक से किताब भी लिखी है। वर्ष 200 9 में आई यह किताब बेस्ट सेलर रही है। उन्होंने इवांका ट्रम्प कलेक्शन Ivanka Trump Collection के नाम से फैशन और लाइफ स्टाइल ब्रांड भी लॉन्च किया है।

राजनीति

इवांका ने अपने जीवन के अलग-अलग समय में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दलों दोनों का समर्थन किया है। वर्ष 2007 में उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन के राष्ट्रपति पद के अभियान का समर्थन किया क्योंकि चेल्सी क्लिंटन Chelsea Clinton उनकी करीबी मित्रों में हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने राष्ट्रपति के लिए रिपब्लिकन पार्टी के मिट रोमनी का समर्थन किया।
वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में इवांका ने अपने पिता के चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिस कारण 8 नवम्बर 2016 को डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 45 वें राष्ट्रपति चुने गए।

अमरीकी फर्स्ट डॉटर

चुनाव के बाद इवांका और उनके भाइयों डोनाल्ड जूनियर और एरिक तथा पति जेरेड कुशनर को राष्ट्रपति की टीम में शामिल किया गया। डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद इवांका के पति कुशनेर को राष्ट्रपति का वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया।

व्यक्तिगत जीवन Personal life of Ivanka Trump

इवांका ने वर्ष 2009 में रियल एस्टेट डेवलपर जेरेड कुशनर से शादी की। इनके तीन बच्चे हैं, अरबेला रोज, जिसका जन्म जुलाई 2011 में हुआ। बेटे जोसेफ फ्रेडरिक का जन्म अक्टूबर 2013 और थियोडोर जेम्स कुशनर का जन्म मार्च 2016 में हुआ। इवांका ने अपने पति के यहूदी धर्म को अपना लिया है।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply