Asian Games 2018: Hindi Essay – एशियाई खेल 2018 के बारे में रोचक जानकारी 

एशियाई खेल 2018 के बारे में रोचक जानकारी 

18वें एशियाई खेल 18 अगस्त, 2018 से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और एक अन्य शहर पालेमबांग में खेले गए. इन खेलों को अनौपचारिक रूप से जकार्ता पालेमबांग 2018 भी कहा गया.  2018 एशियाई खेलों में एशिया के 45 देश हिस्सा लेंगे और इनका समापन 2 सितम्बर 2018 को हुआ.  
ऐसा पहली बार है, जब एशियाई खेलों का आयोजन दो शहरों में किया गया. जकार्ता में इससे पहले 1962 में भी एशियन गेम्स का आयोजन हो चुका है. पालेमबांग शहर इंडोनेशिया के दक्षिण सुमात्रा प्रांत की राजधानी है और वहां एशियाई खेल पहली बार हो रहे हैं. एशियाई खेल 2018 का उद्घाटन समारोह और समापन समारोह जकार्ता स्थित गेलोरा बुंग करणो मैन स्टेडियम में आयोजित किया गया. 
18वें एशियाई खेलों में 39 खेलों को शामिल किया जाएगा. 2014 के इंचियोन एशियन गेम्स की तुलना में इंडोनेशियाई एशियाई खेलों में ब्रिज, इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट पेनकक सिलाट, जेट स्की, स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग, जुजुत्सु और पैराग्लाइडिंग जैसे नए खेल शामिल किए गए हैं जबकि क्रिकेट को बाहर कर दिया गया है. ई-स्पोर्ट्स और कैनो पोलो को प्रदर्शनी खेलों के रूप में पहली बार शामिल किया गया है. 

हनोई में होने थे एशियाई खेल 2019  

18वें एशियाई खेलों की दावेदारी मूल रूप से वियतनाम की राजधानी हनोई को मिली थी और इनका आयोजन 2019 में होना था. हनोई ने इंडोनेशिया के सुराबया और दुबई को पीछे छोड़कर मेजबानी हासिल की थी. लेकिन भारी खर्च के चलते वियतनाम ने इन खेलों के आयोजन से हाथ पीछे खींच लिए, जिसके बाद इंडोनेशिया को इन खेलों की मेजबानी मिली. हालांकि, इंडोनेशिया में 2019 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, इसलिए उसने 2018 में एशियाई खेल आयोजित करने की शर्त रखी, जिसे एशियाई ओलम्पिक परिषद ने मान लिया. 
यह भी पढ़ें:

Baton Relay of 18th Asian Games – 18वें एशियाई खेलों की मशाल 

18वें एशियाई खेल की मशाल को 15 जुलाई 2018 को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से रवाना किया गया. एशियाई खेलों की मशाल 18 प्रांतों के  54 शहरों से करीब 18 हजार किलोमीटर का सफर पूरा कर 18 अगस्त 2018 के दिन जकार्ता पहुंचेगी, जब वहां एशियाई खेलों को विधिवत शुभारम्भ होगा.  
नई दिल्ली में ही पहले एशियाई खेलों का आयोजन 1951 में किया गया था. इसके बाद 1982 में भी नई दिल्ली में एशियाई खेल आयोजित किए गए.

Performance of India at Asian- एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन

भारत एशियाई खेलों के संस्थापक देशों में शामिल है. नई दिल्ली में 1951 में आयोजित पहले एशियाई खेलों से लेकर अब तक आयोजित सभी एशियाई खेलों में भारत ने भाग लिया है. भारत के अलावा इंडोनेशिया, जापान, फिलीपीन्स, श्रीलंका, सिंगापुर और थाईलैंड ने ही अब तक आयोजित सभी एशियाई खेलों में हिस्सा लिया है. भारत ने सभी एशियाई खेलों में कम से कम एक स्वर्ण पदक जरूर हासिल किया है. 1990 के एशियाई खेलों को छोड़कर हर बार भारत इन खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दस देशों में शामिल रहा है. 
भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1951 में आयोजित नई दिल्ली एशियाई खेलों में रहा है. इन खेलों में भारत ने 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था. भारत ने अब तक सभी एशियाई खेलों में कुल 139 स्वर्ण पदक, 178 रजत पदक और 299 कांस्य पदक जीते हैं. 

India at Asian Games 2018 – एशियाई खेल 2018 में भारत 

इंडोनेशिया में होने जा रहे 18वें एशियाई खेल में भारत की ओर से 541 सदस्यीय दल भाग लेगा. भारतीय खिलाड़ी 34 खेलों की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे. 

Asian Games 2022  – एशियाई खेल 2022 

19वें एशियाई खेल वर्ष 2022 में चीन के हांगझोऊ शहर में आयोजित किए जाएंगे. इसी प्रकार 20वें एशियाई खेल वर्ष 2026 में जापान के नागोया शहर में होने प्रस्तावित हैं. 
यह भी पढ़ें:

Leave a Reply