Short Biography of Ashok Gehlot-अशोक गहलोत की संक्षिप्त जीवनी

Short Bio of Ashok Geholt in Hindi- अशोक गहलोत की संक्षिप्त जीवनी

अशोक गहलोत Ashok Gehlot राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं. वे तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं. वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस Indian National Congress के प्रमुख नेताओं में से एक हैं.  उन्होंने बहुत ही साधारण परिवार से एक राज्य के मुख्यमंत्री के पद तक का सफर तय किया. अपनी सादगी और मिलनसारिता की वजह से उन्हें राजस्थान का गांधी भी कहा जाता है.

अशोक गहलोत का प्रारंभिक जीवन

अशोक गहलोत का जन्म 3 मई, 1951 को जोधपुर के महामंदिर में हुआ. उनके पिता का नाम श्री लक्ष्मण सिंह गहलोत था. ashok gehlot caste-वे माली जाति से संबंध रखते हैं. उन्होंने अपनी शिक्षा जोधपुर Jodhpur से ही पूरी की. स्कूली शिक्षा के अलावा उन्होंने जोधपुर विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की उपाधि लेने के बाद इसी विश्विविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि भी प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने वकालत कही पढ़ाई की और अपनी एलएलबी की डिग्री सफलतापूर्वक पूरी की.

अशोक गहलोत का राजनीतिक सफर

अपनी शिक्षा के दौरान ही उन्होंने छात्र राजनीति में प्रवेश किया और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र ईकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आॅफ इंडिया के सक्रिय सदस्य बन गए.1974 में वे एनएसयूआई NSUI के अध्यक्ष बने. शिक्षा पूरी करने के बाद वे जोधपुर में राजनीति और जनसेवा के कार्यों में पूरी तरह रम गए.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ काम करते हुए उन्हें 1980 में 7वीं लोकसभा में सांसद बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इसके बाद वे 1984 में 8वीं लोकसभा, 1991 में 10वीं लोकसभा, 1996 में 11वीं लोकसभा और 1998 में 12वीं लोकसभा में सांसद बनने का अवसर मिला.

​अशोक गहलोत ने विधायक के तौर पर राजस्थान में चार बार विधानसभा में अपनली सेवाएं दी. 1999 में वे 11वीं विधानसभा, 2003 में 12वीं विधानसभा, 2008 में 13वीं विधानसभा और 2013 में जोधपुर के सरदारपुरा से चौदहवीं विधानसभा के सदस्य रहे. उन्‍होंने ‘पानी बचाओ, बिजली बचाओ, सबको पढ़ाओ’ का नारा दिया

1974 – 79अध्यक्ष, राजस्थान एनएसयूआई
1979 – 82अध्यक्ष, शहर जिला कांग्रेस कमेटी, जोधपुर
1982राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव
1985 – 89,
1994 – 97,
1997 – 99
अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी
2004-2008महासचिव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2017-आजतकमहासचिव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

अशोक गहलोत—महत्वपूर्ण पद

अशोक गहलोत ने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों और  जिम्मेदारियों का निर्वाह किया. 
1980 – 82सदस्य, लोक लेखा समिति, लोकसभा
1982 – 83केंद्रीय उप मंत्री, पर्यटन विभाग
1983 – 84केंद्रीय उप मंत्री, पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग 
1984 – 84केंद्रीय उप मंत्री, खेल विभाग
1984 – 85केंद्रीय राज्य मंत्री, पर्यटन विभाग और नागरिक उड्डयन
1989 – 89मंत्री, गृह विभाग और पीएचईडी, राजस्थान सरकार
1991 – 93केंद्रीय राज्य मंत्री, वस्त्र विभाग (स्वतंत्र प्रभार)
1991 – 96संचार पर परामर्श समिति (लोकसभा)
1991 – 98रेलवे पर स्थायी समिति (10 वीं और 11 वीं लोक सभा)
1996 – 98विदेश मामलों पर परामर्श समिति (लोकसभा)
1st Dec, 1998 to 8-12-2003मुख्यमंत्री, राजस्थान
13-12-2008 to 13-12-2013 और 17-12-2018 से आजतकमुख्यमंत्री, राजस्थान

अशोक गहलोत का पारिवारिक जीवन

अशोक गहलोत ने 27 नवम्बर, 1977 को श्रीमती सुनिता गहलोत से विवाह किया. उनका एक पुत्र वैभव गहलोत और एक पुत्री सोनिया गहलोत हैं. दोनों का विवाह हो चुका है. अशोक गहलोत को जादूगरी का शौक है. उन्हें यात्रा करना और नई जगहों को देखना भी पसंद है. ashok gehlot address— फिलहाल वे 49, सिविल लाइन्स जयपुर में निवास करते हैं.

Leave a Reply